फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में भी खुली चालान भुगतान विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर और आसपास के लोगों को अब चालान भुगतान में सुविधा मिलेगी। इसके लिए डीसीपी मानेसर कार्यालय के भूतल पर चालान भुगतान विंडो शुरू की गई है। इससे स्थानीय नागरिकों को चालान जमा करने के लिए सेक्टर-28 स्थित सुशांत लोक के ट्रैफिक टावर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों का समय बचेगा और आवागमन की परेशानी कम होगी।इससे पहले यातायात चालानों के भुगतान में सुविधा के लिए ट्रैफिक टावर में भी व्यवस्था बढ़ाई गई थी। पुलिस उपायुक्त यातायात ने वहां एक के स्थान पर छह चालान भुगतान विंडो शुरू कराई थीं। इसका उद्देश्य नागरिकों को लंबा इंतजार करने से बचाना और भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाना था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें