फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नियमों के उल्लंघन पर 41 लोगों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। सड़क पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम की सख्ती जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने दिल्ली रोड समेत विभिन्न इलाकों में खुले में गंदगी फैला रहे 41 लोगों के चालान किए। वहीं, कई दुकानदारों को भविष्य में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। दुकानदारों को शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने और विशेष स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की विभिन्न टीमों ने पूरे शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम प्रवक्ता ने बताया कि जोन-2 में 10, जोन-3 में 7 और जोन-4 में 9 लोगों पर कार्रवाई की गई। जबकि जोन-1 में प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर 5 दुकानदारों के चालान काटे गए। इसके अलावा दिल्ली रोड पर कूड़ा फैलाने पर 10 लोगों पर चालान की कार्रवाई हुई। इस दौरान टीमों ने 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें