गुरुग्राम। शहर में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध विशेष चालान अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस टीमों द्वारा जांच की गई, जिसमें कई ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक से 29 अप्रैल तक यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 366 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए। जिनमें मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, गलत स्थान पर पार्किंग करना तथा रांग साइड ड्राइविंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल है। संवाद