दादरी। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर फफूंद और पाता के बीच श्रम शक्ति एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह के समय श्रम शक्ति एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन फफूंद और पाता के बीच पहुंची तो उन्नाव जनपद के सफीपुर गांव निवासी जुल्फी ने चेन पुलिंग कर दी जिससे एक्सप्रेस ट्रेन रुक गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद ट्रेन वहां से रवाना की गई। दादरी रेलवे स्टेशन पर आरोपी को ट्रेन से उतार लिया गया। आरपीएफ कोतवाली में रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद