फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी: दो मुन्ना भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरों के स्थान पर परीक्षा में हुए थे शामिल, परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी व जैमर
विज्ञापन





बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से परीक्षार्थियों की पहचान
- गुरुग्राम में सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा के लिए बनाए गए 46 केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा शनिवार को दो सत्रों में आयोजित हुई। दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान टीम ने दो मुन्ना भाई पकड़े, जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुए थे। सेक्टर-10 के जीडी गोयनका स्कूल और डीएवी उप्पल साउथ स्कूल के प्रबंधन की ओर से उनके खिलाफ स्थानीय थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। अतिरिक्त उपायुक्त हितेश मीणा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
परीक्षा को लेकर जिले में बनाए 46 परीक्षा केंद्रों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था रही। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी व जैमर लगाए गए। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से परीक्षार्थियों की पहचान की गई। परीक्षार्थियों को जांच के उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर फोन व ब्लूटूथ सहित अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। सीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू रही।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के कोचिंग सेंटर और प्रिंटिंग स्टेशनरी की दुकानें भी बंद रखी गई। परीक्षार्थियों की केंद्र के द्वार पर जांच की गई और प्रवेश पत्र व पहचान पत्र का मिलान करने के उपरांत ही अंदर जाने दिया गया। परीक्षार्थियों व ड्यूटी कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में जाने का अनुमति नही थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।



सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा ने कई केंद्रों पर निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाएं देखी और केंद्र अधीक्षक व स्टाफ से परीक्षा के संदर्भ में बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिले के 46 केंद्रों में प्रत्येक सत्र में 17497 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी। दोनों सत्रों में लगभग 60 फीसदी परीक्षार्थी ही पहुंचे। पात्रता परीक्षा के मद्देनजर काफी सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन




प्रशासन की ओर से सीईटी ग्रुप-डी की पात्रता परीक्षा के शांतिपूर्वक संचालन लेकर पूरी व्यवस्था की गई थी। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक परीक्षा हुई। सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए, उसके नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया। जिला प्रशासन की ओर से सभी 46 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया। ताकि केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा आयोजित कराने के साथ ही बाह्य हस्तक्षेप पर रोक लग सके। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें