गुरुग्राम। कुशांक के शतक और सात्विक की शानदार गेंदबाजी से सेंचुरी ड्रीमर क्रिकेट अकादमी ने एमसीए अंडर-12 क्रिकेट कप के फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम ने डीएम प्रोडक्शन को 92 रन से हराया। कुशांक ने 110 रन की पारी खेली। सात्विक ने 4 विकेट झटके। सेंचुरी ड्रीमर ने 168 रन बनाए, जिसके जवाब में डीएम प्रोडक्शन 75 रन पर ऑलआउट हो गई। संवाद