फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेंगू अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के तीन नए मरीज मिले, कुल संख्या बढ़कर 225 हुई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू रोकथाम अभियान की समीक्षा के लिए अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए सामाजिक सहभागिता से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 225 हो गई है।
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी डॉक्टर जयप्रकाश ने सोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर लैब में हो रहे टेस्ट, मरीजों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। टीम के साथ बस्तियों में जाकर डेंगू मलेरिया की रोकथाम के प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही फर्रुखनगर, पटौदी, हेलीमंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी दौरा किया। डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि इस दौरान लोगों से अपील भी की कि घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें कि गड्ढों में मिट्टी का भराव कर दें। भराव संभव न हो तो सप्ताह में एक बार उसमें कोई भी खाने का काला तेल जरूर छिड़क दें, इससे डेंगू का लारवा पानी में नहीं पनपेगा। एक सप्ताह में घरों के आसपास सफाई जरूर करें। कूलर, गमले और पानी के बर्तनों को खाली कर सुखा दें फिर पानी भरें। पूरे बाजू के कपड़े मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें