फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीतांबरा मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, विशेष भजन संध्या का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित पीतांबरा सूर्या नारायण मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में दिन भर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह 11 बजे भगवान कृष्ण का भव्य जलाभिषेक किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यह अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ और वातावरण कृष्ण भक्ति में डूब गया। शाम को मंदिर में एक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान कृष्ण की मनमोहक लीलाओं का वर्णन करते हुए भजन गाए, जिससे सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। महंत रोबिन शर्मा ने जन्माष्टमी के महत्व और भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं के बारे में बताया, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक प्रेरणा मिली। यह आयोजन गुरुग्राम के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा, जहां लोगों ने एक साथ मिलकर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें