गुरुग्राम। शहर के मंदिरों और धार्मिक सामाजिक संगठनों की ओर से अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन, मंदिरों में दीपोत्सव और भंडारे आयोजित किए गए। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर को इस मौके दियों से सजाया गया। सेक्टर-चार स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। रेलवे रोड स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद