फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सचेतना आत्मोत्थान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साहित्यिक संस्था साहित्यिक सचेतना और स्वास्तिक मासिक पत्रिका की ओर से सचेतना आत्मोत्थान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई बौद्धिक और आध्यात्मिक सत्र हुए। इस मौके पर ऑनलाइन गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें काफी संख्या में साहित्यकार शामिल हुए। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में आत्मा की उन्नति, कर्म की शुद्धता और भाव जगत की सात्विकता विषयों पर चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र रावत नरेन का जन्मदिन भी इस कार्यक्रम के दौरान मनाया गया। कार्यक्रम में नागेश कुमार पांडेय, योगेश गहतोड़ी, दीपा नेगी बिष्ट, मंगेश सिंह, शारदा कानौरिया, श्रवण कुमार वाजपेयी, यशोदा मैठानी, रेखा शर्मा आदि ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें