फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 44 केंद्रों पर तीन पालियों में होगी सीडीएस एनडीए परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार 16 अप्रैल को होगी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी 16 अप्रैल रविवार को जिले में 44 केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सीडीएस, एनडीए व नेवल अकादमी की परीक्षा होगी। सुनियोजित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त ( एडीसी) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है। इसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 44 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीडीएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण प्रातः 09 बजे से 11 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर 03 बजे से सांय 05 बजे तक होगा। एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण प्रात 10 बजे से दोपहर 12 -30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से सांय 4.30 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर शौचालयों की सभी व्यवस्था पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें