मंगलवार को सीबीआई की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, चंडीगढ़ और गाजियाबाद में 19 जगहों पर एक साथ छापे मारे।सीबीआई के मुताबिक दिल्ली और चंडीगढ़ के ठिकानों से 10-10- करोड़ रुपये मिले हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जल और विद्युत परामर्श सेवाएं (वापकोस) लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजिंदर कुमार गुप्ता के परिसरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापे में 20 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन
सीबीआई अफसरों ने मंगलवार को बताया कि गुप्ता पर हाल ही में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मामला दर्ज किया गया था। वापकोस जल शक्ति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है।
मंगलवार को सीबीआई की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, चंडीगढ़ और गाजियाबाद में 19 जगहों पर एक साथ छापे मारे। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली और चंडीगढ़ के ठिकानों से 10-10- करोड़ रुपये मिले हैं। सीबीआई ने रोमा सिंघल (पत्नी), गौरव सिंघल (पुत्र) कोमल सिंघल (पुत्रवधू) को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।