गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना ने देसी कट्टा मुहैया कराने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के उड़ाका गांव निवासी रुकसाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का एक मामले में नूंह में और धोखाधड़ी का एक मामला उत्तर प्रदेश में हुआ है। 29 जून को अपराध शाखा टीम ने सोहना के सतलाका गांव निवासी अरबाज को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। संवाद