फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पशु सप्लाई करने वालो पर होगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह पुलिस अधीक्षक ने मीट की फैक्टरियों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नूंह पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने शनिवार को नूंह जिले में संचालित मीट फैक्टरियों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वरुण सिंगला ने औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मीट फैक्टरी चलाने वाले संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे बिना पुलिस वैरीफिकेशन के किसी भी पशु को न खरीदें। ऐसा करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरुण सिंगला ने निरीक्षण के दौरान पिनगवां स्थिति मोहम्मदपुर, मांडीखेड़ा और पटपडबास तथा घाटा शमशाबाद स्थित मीट फैक्टरियों का निरीक्षण कर यहां कार्यरत स्टाफ से जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी सतीश वत्स, थाना प्रभारी दयानंद, सीएस स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मीट फैक्टरी में कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा मजदूरों के विषय पर गहनता से पड़ताल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीट फैक्टरी के अंदर कार्य करने वाले तमाम कर्मचारियों तथा मजदूरों का सत्यापन कराना भी आवश्यक है। यदि कोई बाहरी देश का नागरिक जैसे रोहिंग्या या बांग्लादेशी मीट फैक्टरी में कार्य करता है तो उसकी भी पुलिस वैरीफिकेशन कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में किसी भी प्रतिबंधित पशु का लाना मना है। यदि ऐसा करते कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें