फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेबिट कार्ड बदलकर नगदी निकालने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-39 की टीम ने डेबिट कार्ड बदलकर नगदी निकालने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी से 20 हजार रुपये, 1 कार बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने सेक्टर-9 ए थाना में शिकायत दी कि वह गत दिवस भवानी एनक्लेव में एटीएम मशीन से रुपये निकालने गया था। वहां पहले से ही खड़े दो युवकों में से एक युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। कुद देर बाद उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में सेक्टर-39 क्राईम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए वारदात को अंजाम देने में शामिल 1 आरोपी को वाटिका चौक के निकट से काबू कर लिया। जिसकी पहचान नूंह के सिरौली गांव निवासी मोहम्मद तौफीक के रूप में हुई। आरोपी ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उसने डेबिट कार्ड बदल रुपये निकालने की तीन वारदात गुरुग्राम में, एक वारदात राजस्थान के अलवर में व मारपीट की एक वारदात को नूंह में अंजाम दिया था। आरोपी पर पहले भी मारपीट, चोरी, एटीएम बदलकर चोरी व धोखाधड़ी करने के 8 केस गुरुग्राम, नूंह व रेवाड़ी में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें