फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंडरी बैंक शाखा से 48 लाख रुपये की चोरी का केस दर्ज

Thu, 31 Aug 2023 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। बीते मंगलवार-बुधवार की रात नूंह के इंडरी खंड में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा से हुई 48 लाख रुपये की नकदी चोरी मामले में रोजका मेव थाना पुलिस ने बैंक प्रबंधक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम बैंक समय समाप्त होने पर शाखा को बंद किया था। अगले दिन सुबह ग्रामीण और पड़ोसियों के माध्यम से बैंक भवन का शटर टूटने की सूचना मिली। सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शटर को खोलकर अंदर प्रवेश किया गया तो स्ट्रांग रूम सहित लाकर खुले हुए मिले। बैंक कर्मचारियों द्वारा छानबीन में पता चला कि बैंक में रखी 48 लाख 63 हजार 328 रुपये की नकद राशि में से 48 लाख 33 हजार 240 रुपये गायब थे। बैंक प्रबंधक अदलखा द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि नकली चाबी बनाकर स्ट्रांग रूम और लाकर को खोला गया है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अज्ञात बदमाश साथ ले गए। रोजका मेव थाना में पुलिस ने बैंक प्रबंधक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक की चाबियों की जानकारी सिर्फ कर्मचारियों को ही होती है। नकली चाबी को कोई अनजान व्यक्ति नही बना सकता। इसलिए शक की सुई बैंक कर्मचारियों पर ही घूम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें