फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस में गैर कानूनी रूप से तलवारें लहराई गई मस्जिद के पास नारे लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से सदर बाजार व ओल्ड रेलवे रोड पर बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ भगवा कपड़ा पहने लोगों ने सदर बाजार स्थित मस्जिद के पास जमकर जय श्रीराम व जय हनुमान के नारे लगाए। वहीं इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के ऊपर खड़े होकर यात्रा निकाली। यही नहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने नंगी तलवारें भी लहराई।

पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि इस जुलूस गैर कानूनी व बिना अनुमति के निकाला गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यही नहीं यात्रा में उग्र नारे लगाकर तलवारें भी लहराई गई, जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 153ए, 504, 144 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार तक निकाली यात्रा : यह यात्रा रविवार दोपहर को सेक्टर-5 से शुरू होकर सदर बाजार तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। साथ ही सदर बाजार के जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए गए। एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने यात्रा के दौरान बताया कि यह यात्रा रामनवमी पर हुए कई राज्यों में दंगों के विरोध में निकाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें