फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नामी कंपनियों के नकली कपड़े बेचने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में कपड़े बरामद किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के पॉश इलाके में खुले बड़े आउटलेट में ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े खुले आम बेचे जा रहे हैं। कंपनी प्रबंधन के अधिकारी व सुशांत लोक थाना पुलिस ने छापामारी कर नकली कपड़े बरामद किए हैं। कंपनी प्रबंधन के बयान पर आउटलेट संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली की यूनाइटेड कंपनी के सुमित कुमार ने सुशांत लोक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी पोलो राल्फ लारेन कंपनी, अरमानी, हुगो बास के कापीराइट के खिलाफ जांच करती है। गुप्त सूचना के बाद सुमित कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार दोपहर डीएलएफ फेस चार में द जीवारु आउटलेट पर जांच की। भारी मात्रा में नकली कपड़े बरामद किए गए। इन पर फर्जी लोगो लगे थे। टीम ने आउटलेट के संचालक सुशांत लोक निवासी शिव पुरी से जब इन कपड़ों के बारे में कागजात मांगे तो कोई कागजात नहीं मिले। इस पर संचालक के विरुद्ध थाने में कापीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। वहीं यहां से अरमानी के लोगो लगे 160 पीस, पोलो राल्फ लारेन के 266 पीस व हुगो बास के 150 पीस कपड़े जब्त किए हैं।
विज्ञापन





वाहन की टक्कर से कंपनी कर्मी की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी समीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अशोक विहार फेज तीन में उनके साथ छोटे भाई जलज भी रहते थे। वह बीती रात मोटरसाइकिल से आइएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में जा रहे थे। इसी दौरान कांकरौला गांव में गंदे नाले के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग घायल जलज को निजी अस्पताल ले गए। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें