फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत का मामला : पुलिस ने किया अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुनहाना। जखोकर गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई युवक की मौत के मामले में बिछोर पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बिछोर पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक के भाई राशिद ने बताया कि वो ट्रैक्टर से अपने भाई मजीद के साथ जुड़हेड़ा किसी काम से जा रहे थे। शाम सात बजे के करीब जब वो जखोकर पहाड़ के रास्ते पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसे उनका ट्रैक्टर पहाड़ की वॉल में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण उसका भाई माजिब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। बिछोर थाना प्रभारी भजनलाल का कहना है कि परिजनों के शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें