फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: लाइनमैन की मौत मामले में एसडीओ, जेई सहित पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन पर काम करने के दौरान लगा था करंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पदौदी थाना क्षेत्र में बिजली की लाइन पर काम करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक पिता ने बिजली निगम के अधिकारियों को इस हादसे के लिए दोषी ठहराया है। जिस पर पुलिस ने एसडीओ, जेई सहित पांच पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पटौदी के वार्ड-11 निवासी 30 वर्षीय राहुल बिजली निगम में बतौर लाइनमैन कार्यरत था। उसकी डयूटी पटौदी में थी। वह 18 फरवरी की सांय करीब पांच बजे वह गांव मऊ में बिजली ठीक करने के लिए लाइन पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान लाइन में बिजली सप्लाई चालू थी और इसी दौरान वह करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। हादसे में राहुल 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गया। निगम के कर्मियों ने उसे उपचार के लिए पटौदी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता राकेश कुमार ने इस हादसे के लिए निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। राकेश का आरोप है कि निगम ने बिजली की सप्लाई बंद नहीं की और राहुल को चलती लाइन पर काम करने के लिए चढ़ा दिया। अधिकारियों व निगम के कर्मियों की लापरवाही के चलते राहुल की मौत हुई है। पुलिस ने एसडीओ लोकेश कुमार, जेई बृूटीराम, जेई रजनीश, एएलएम मुकेश कुमार व दीनदयाल पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने निगम के अधिकारियों सहित पांच पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें