फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ

Sun, 28 Sep 2025 03:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को स्वच्छता अभियान और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों व स्टाफ ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॅरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, व्यवसायिक कौशल विकास और उच्च शिक्षा की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आईटीआई के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल वातावरण ही नहीं बल्कि विचारों और जीवनशैली को भी प्रभावित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें