गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर एक चालक के गलत दिशा में तेज रफ्तार कार चलाने का मामला सामने आया है। दिल्ली नंबर की कार सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकराते-टकराते बची। स्कॉर्पियो के चालक ने कार को वापस जाने के लिए कहा। लेकिन कार चालक नहीं माना और अपनी कार का लेकर आगे चला गया। स्कॉर्पियो चालक ने गुरुग्राम यातायात पुलिस की सोशल मीडिया को टैग करते डैशकैम की वीडियो रिकॉर्डिंग भेजकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला 18 अगस्त की दोपहर बाद करीब 3 बजे का है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर गलत चल रही कार का मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार चालान काटा गया है। ब्यूरो