सेक्टर-5 में शुक्रवार रात शनि मंदिर के पास हादसा
गुरुग्राम। सेक्टर-5 में शनि मंदिर के पास शुक्रवार रात बेसहारा सांड की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। गनीमत रही कि कार चालक गौरव मलिक ने सीट बेल्ट लगाई थी, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी। गौरव शुक्रवार रात अपनी कार से जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक सांड सड़क पर आ गया और कार उससे टकरा गई। आरडब्ल्यूए सेक्टर-3, 5 एवं 6 के पूर्व अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण सेक्टर की सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष तिलक राज अदलखा ने बताया कि निगम को कई बार शिकायत देकर आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद