दिल्ली जयपुर हाईवे पर सोमवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।