फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार चाचा, भतीजा व दो बच्चों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बारात से लौट रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसमें आग लग गई। कार सवार चाचा, भतीजा व दो बच्चों ने जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार ततारपुर, राजस्थान निवासी लीलूराम, दयानंद व दो बच्चे निवासी कार से मंगलवार की रात एक शादी समारोह में आए थे। लगभग साढ़े 12 बजे वापस जाते वक्त पटौदी-हेलीमंडी के बीच डिवाइडर से कार टकराने की वजह से उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि, कार में बैठे लोगों को कोई हानि नहीं पहुंची। बता दें कि डिवाइडर पर संकेतक बोर्ड न लगने से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं, पटौदी क्षेत्र के लोग डिवाइडर पर संकेत बोर्ड लगाने के लिए सरकार व प्रशासन से काफी समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें