फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर क्षेत्र में कार और 28 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर क्षेत्र में कार और 28 हजार लूटे
विज्ञापन

मानेसर। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 28 हजार रुपये व कार छीने का मामला सामने आया है। थाना मानेसर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी मनोज ने बताया कि वह फिलहाल रामपुरा गांव में किराये के मकान में रहता है। आईएमटी मानेसर स्थित कंपनी में काम करता है। जब वह शनिवार रात के समय वापस रामपुरा कमरे पर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात युवकों ने रोककर उससे 18 हजार रुपये नकद छीन लिये और फरार हो गए। वहीं मानेसर निवासी संदीप ने बताया कि उसकी गाड़ी पर बिहार निवासी राजेश बतौर चालक लगा हुआ है। जब वह दिल्ली से गाड़ी लेकर मानेसर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर 10 हजार रुपये नकद व कार छीनकर फरार हो गए। मानेसर थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें