फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सवारियों से भरी बस में टकराया कैंटर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक के अचानक ब्रेक मारने से हुआ हादसा, केस दर्जसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर सिधरावली फ्लाई ओवर के पास रोडवेज बस और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। बस सवारियों से भरी हुई थी, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के लखीमपुर खीरी निवासी अनुज ने बताया कि वह कोटा ट्रांसपोर्ट नगर से कैंटर में सरसों भरकर कुंडली जा रहा था। जब वह सिधरावली फ्लाई ओवर के निकट पहुंचा, तो आगे चल रही हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे उसका कैंटर आगे चल रही बस से टकरा गया। बस सवारियों से भरी हुई थी, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल चालक को रेवाड़ी के मैत्रिका अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी बस चालक से पुलिस ने सवारियां छोड़ने के बाद थाने में पेश होने की बात कही है। पुलिस ने कैंटर चालक की शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें