गुरुग्राम। एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर ने गांजा मुहैया कराने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला लखीसराय के खुताह डीह गांव निवासी दीपक झा के रूप में हुई है। इससे पहले टीम ने इसी गांव में रहने वाले आदर्श राज को रविवार को 1.848 किलो गांजे के साथ इफको मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। आदर्श राज को आरोपी दीपक झा ने ही गांजा मुहैया कराया था। संवाद