गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जून माह में एक माह का विशेष लोक कल्याण मेला अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। ब्यूरो