बादशाहपुर। वार्ड नंबर 18 के निवासियों के लिए सोहना रोड स्थित पार्षद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए एक विशेष शिविर की शुरुआत की गई है। इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टैक्स जमा करने वाले नागरिकों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट मिल रही है। यह शिविर आगामी एक महीने तक लगातार जारी रहेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को अपना टैक्स समय पर और बिना किसी परेशानी के जमा करने का पूरा मौका मिलेगा। मंगलवार को शिविर के पहले दिन करीब 20 लोग अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए आवेदन करने पहुंचे। संवाद