फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समस्याओं से आजादी के लिए अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जनजागरण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और राहगीरों ने शहर की छह प्रमुख समस्याओं से आजादी की मांग की। इनमें टूटी सड़कें, जलभराव, गंदगी, प्रदूषण, जाम और भ्रष्टाचार शामिल हैं, जिनके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। अभियान की शुरुआत पटौदी चौक से हुई, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी और पूर्व मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी जिले के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें