गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), गुरुग्राम (उत्तर) ने 27 सितंबर को पालम विहार में स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों, सब्जी विक्रेताओं और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्हें पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। एचएसपीसीबी की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरणीय प्रभावों को देखते हुए इसके सही निपटान के बारे में जानकारी दी गई। सब्जी विक्रेताओं को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर कपड़े के बैग इस्तेमाल करने को कहा गया। संवाद