गुरुग्राम। पेंशन प्राप्त करने वाले बुजुर्गों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सेक्टर-चार स्थित वैश्य धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया गया। केनरा बैंक सिंडिकेट पेंशनर्स एंड रिटायरी एसाेसिएशन की गुरुग्राम शाखा की ओर से यह शिविर सोमवार को शुरू हुआ। शिविर बुधवार तक सुबह 10.30 बजे तक चलेगा। एसोसिएशन से महासचिव विजय अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में सेंट्रल डिफेंस, रेलवे, स्टेट और ट्रेजरी से पेंशन पाने वाले पुरुषों और महिला पेंशनर्स को जीवन प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। यह सेवा निशुल्क है और कोई भी पेंशनर इस शिविर में आकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवा सकता है। संवाद