गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दो विशेष कैंप आयोजित करेगा। इन कैंप में नागरिक अपने लंबित प्रॉपर्टी टैक्स मामलों का निपटारा कर सकेंगे और मौके पर ही टैक्स जमा कर पाएंगे। पहला कैंप 19 सितंबर को एम थ्री एम वुडशायर, सेक्टर-107 में लगेगा। दूसरा कैंप 27 सितंबर 2026 को ब्रिक्स लुंबिनी, सेक्टर-109 में आयोजित होगा। दोनों कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-3 दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी। ब्यूरो