गुरुग्राम। डीएलएफ फेस दो थाना क्षेत्र में एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने, 16 हजार रुपये और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर के ओम विहार निवासी राहुल भाभा ने शिकायत में कहा कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी का डिलीवरी स्टेशन डीएलएफ फेस दो में है। वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे कंपनी में थे। इसी दौरान कापसहेड़ा निवासी अंकित ने उन्हें कंपनी से बाहर बुलाया। कंपनी के बाहर पांच-छह युवक और खड़े थे। सभी ने मिलकर राहुल से मारपीट की। इसके बाद उनके पास से 16 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। ब्यूरो