मजदूर ललकार रैली में हिस्सा लेने का आह्वान 4 सितंबर को सीटू का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम जिला सीटू की बैठक रविवार को मूर्ति देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में 8 अक्टूबर को करनाल में होने वाली मजदूर ललकार रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड सतबीर सिंह ने कहा कि 26000 रुपए न्यूनतम वेतन, पक्की नौकरी, ठेकेदारी प्रथा पर रोक , महंगाई पर रोक, निजीकरण पर रोक, राशन कार्ड पर 14 वस्तु, आवास का प्रबंधन आदि मांगों के समर्थन में सीटू प्रदर्शन करेगी। 10 सितंबर को सोहना और 15 सितंबर को पटौदी में सीटू की आम सभा होगी। बैठक में कविता, सत्यवीर पैगाम, पूनम पथरेडी, दयाराम, हरलाल, जोर सिंह, सुनील, आशा, हेमा, और सुरेश आदि ने हिस्सा लिया। इस बैठक में 28 अगस्त को आशा वर्करों द्वारा विधान सभा के घेराव के कार्यक्रम का समर्थन किया गया।