गुरुग्राम। डीएलएफ फेस दो क्षेत्र में चल रहे अवैध कॉल सेंटर के मैनेजर की एक दिन की रिमांड पूरी हो गई है। पुलिस छानबीन के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उससे 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। घटनास्थल की निशानदेही कराने के साथ ही उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस टीम ने कॉल सेंटर संचालक डेविड की तलाश में छापेमारी की, मगर वह फरार है। उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले हैं। बता दें कि कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी के वारदात को अंजाम दिया जाता था।