फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लड़कियों सहित कुल आठ साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 10 मोबाइल व चार लैपटॉप बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार युवतियों समेत कुल आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो से तीन लाख रुपये लेते थे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को 18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था।
साइबर थाना दक्षिण प्रभारी मनीष कुमार की पुलिस टीम ने पालम विहार में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम द्वारा कॉल सेंटर से चार युवतियाें सहित आठ आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान पालम गांव दिल्ली निवासी नरेंद्र कुमार, बरा खुर्द जींद निवासी विक्रांत सिंह, रघुवीर एन्क्लेव दिल्ली निवासी रवि कुमार, अलीगंज कोटला मुबारकपुर दिल्ली निवासी काजल, जीयानपुर आजमगढ़ (उत्तर-प्रदेश) निवासी गरिमा, अनुपपुर एमपी निवासी एगनेश फ्रानेश, श्याम विहार दिल्ली निवासी रंजन कुमार और गंगानगर राजस्थान निवासी साहिल पूनिया के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध थाना पुलिस दक्षिण ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने बना रखा था पोर्टल
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी https://Internationaljobsolutions.com के नाम से वेबसाइट बनाकर shine.com से नौकरी की तलाश करने वाले लोगों का डाटा लेकर उनसे संपर्क करके विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। आरोपी उन्हें अपने विश्वास में लेकर धोखाधड़ी व ठगी की वारदात को अंजाम देते। आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 2 से 3 लाख रुपये की ठगी करते थे। लोगों से ठगी हुई राशि को ये फर्जी बैंक खाते में डलवाते थे। फर्जी बैंक खाते इनके अन्य साथी उपलब्ध करवाते थे।
विज्ञापन

-

छह माह से चल रहा था कॉल सेंटर
पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी लगभग 6 महीने से कॉल सेंटर चलाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ठगी करने के लिए इन लोगों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये की सैलेरी मिलती थी। आरोपियों द्वारा ठगी में प्रयोग किए जा रहे 10 मोबाइल व चार लैपटॉप भी पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें