फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कागजों में ही फ्लैट बेचकर तीन लोगों को लगाई करोड़ों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में बिल्डर ने कागजों में ही तीन लोगों को फ्लैट बेचकर करोड़ों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। फ्लैट नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


यूपी के गाजियाबाद निवासी सौरभ पंढोह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पत्नी नसीम साना के साथ सेक्टर-15 में हाउसिंग सोसाइटी मैक्सवर्थ प्रीमियर में एक फ्लैट 2 करोड़ 30 लाख में खरीदा था। 1302 नंबर यह फ्लैट सोसाइटी की तेरहवीं मंजिल पर बनना था। साल 2017 में इसके लिए उन्होंने बिल्डर से करार भी किया था। करारा के अनुसार यह फ्लैट तैयार कर बिल्डर ने 2021 तक उन्हें सौंप देना था। करार करने के कुछ समय बाद उन्होंने बैंक लोन कराने के बाद बिल्डर को पूरी पेमेंट कर दी। उन्हें समय पर कब्जा नहीं मिला तो बिल्डर अमरजीत ढिल्लो और देवेंद्र सिंह से इस बारे में बात की तो सामने आया कि उनके प्रोजेक्ट में सोसाइटी की 13वीं मंजिल बननी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उनसे धोखाधड़ी कर रुपये ठग लिए गए। इस पर उन्होंने बिल्डर से बात की तो काफी जद्दोजहद के बाद बिल्डर उन्हें 20 लाख रुपये कम करके यह रकम लौटाने को तैयार हुआ। जब वह यह रकम लेने के लिए राजी हुए तो बिल्डर ने यह कह दिया कि उनके बैंक लोन में यह रकम खत्म कर देगा, लेकिन अब तक बिल्डर ने बैंक लोन नहीं चुकाया है। इसी दौरान उन्हें यह भी पता लगा कि बिल्डर द्वारा इसी फ्लैट को विजय खरब, संदीप कोडान को 1 करोड़ 60 लाख, दिल्ली निवासी विशाल धर को 3 करोड़ 30 लाख रुपये में बेचा हुआ है। यहीं नहीं आरोपी उन्हें कोई भी कानूनी कार्यवाही करने पर धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें