संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 37 स्थित आशियारा सोसाइटी के खरीदारों ने फ्लैट मिलने में देरी से परेशान होकर रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी में पहले चरण में वर्ष 2018 में 716 और दूसरे चरण में वर्ष 2021 में 292 लोगों ने फ्लैट बुक किए थे। बिल्डर-बायर एग्रीमेंट के अनुसार चार वर्षों तक फ्लैट का अलॉटमेंट होना था लेकिन अभी तक फ्लैट डिलीवर नहीं हुए हैं। खरीदारों के अनुसार अभी इसमें काफी काम बाकी है। इसके साथ ही फ्लैट के लिए 100 फीसदी भुगतान भी कर दिया था परंतु फिर भी अभी तक घर नहीं मिल पाया है। खरीदारों ने जल्द से जल्द घर देने की मांग की है।