गुरुग्राम। सेक्टर-93 में सैर कर रहे बुजुर्ग को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से बिहार के निवासी राजेश्वर प्रसाद ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-95 में बेटे के पास रह रहे हैं। 22 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे वह वजीरपुर गांव के पास सैर कर रहे थे। इस दौरान वजीरपुर से गांव ढोरका जाने वाले मोड़ पर निजी स्कूल बस ने साइड से टक्कर मार दी। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवंत ने बताया कि बुजुर्ग के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण बस की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बस की पहचान के प्रयास किए जाएंगे। ब्यूरो