गुरुग्राम। एम्प्रेस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को बंकर हिल की टीम ने रण स्टार की टीम को 2 विकेट से हराया। रण स्टार की टीम ने 8 विकेट खोकर 233 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंकर हिल की टीम ने 8 विकेट खोकर 236 रन बनाए। रण स्टार की ओर से सार्थक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अभय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद