गुरुग्राम। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सोमवार को गांव सधराना में तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि ये कॉलोनियां 4.5 एकड़, 0.5 एकड़ और 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं। पुलिस के साथ मिलकर टीम ने 75 मकानों की नींव को ध्वस्त कर दिया। अधिकारी ने बताया कि तीनों कॉलोनियों में सड़क नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया है। ब्यूरो