गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने सात अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। टीम ने कई निर्माणाधीन भवनों को तोड़ दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि भोंडसी थाना पुलिस की सहायता से शहरी क्षेत्र सोहना की सात अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इसके तहत भोंडसी गांव की राजस्व संपदा में 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैली चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इसमें 22 नींव, 4 चहारदीवारी और 1 निर्माणाधीन भवन, एक गोदाम और एक डीलर कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया। इसी प्रकार बेहलपा गांव की राजस्व संपदा में 3.5 एकड़ विकसीत हो रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया, जिसमें चार निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपीई ने बताया कि अलीपुर गांव की राजस्व संपदा में स्थित दो कॉलोनियों में 1 निर्माणाधीन भवन और पूरे सड़क नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया। ब्यूरो