अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा की ओर से कादरपुर एरिया में चार अवैध काॅलाेनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर-65 थाना पुलिस की मदद से कादरपुर गांव की राजस्व एरिया में 8 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 11 निर्माणाधीन भवन, 2 मकान और संपूर्ण सड़क नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।