फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिल्डर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 में 600 वर्ग गज के प्लाॅट पर बना लिए थे पांच कमरे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-18 में बिल्डर के अवैध कब्जे पर कार्रवाई की। यहां पर 600 वर्ग गज के प्लाट पर एक बिल्डर ने कब्जा कर पांच कमरे बना लिए थे। नोटिस देने के बाद जमीन खाली नहीं करने पर संपदा दफ्तर-1 की प्रवर्तन टीम ने प्लाॅट पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
एचएसवीपी के संपदा दफ्तर-1 विकास ढांडा ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई के लिए एसडीई सर्वे सत्यनारायण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उनकी निगरानी में जेई शमशेर ने पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर-18 में पहुंचे। यहां पर 600 वर्ग गज के प्लाॅट पर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। जेसीबी मशीन से पांच कमरे तोड़कर प्लॉट की जमीन कब्जा मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने कहा कि सेक्टर में व्यावसायिक प्लाॅट आवंटित किया जा चुका है लेकिन ट्यूलिप बिल्डर ने कब्जा कर रखा था। प्लाॅट मालिक की ओर से लगातार शिकायत करने के बाद बिल्डर को नोटिस दिया गया कि वह प्लाॅट को खाली कर दे। ऐसा नहीं करने पर अवैध निर्माण तोड़ दिया गया। वहीं, प्लाॅट आवंटी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें