फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिल्डर के कर्मचारियों ने महिलाओं से किया दुर्व्यवहार, डीसीपी को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीटीपी पार्क सरीन सोसाइटी का मामला, उचित कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 37डी स्थित बीपीटीपी पार्क सरीन सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ डीसीपी को शिकायत दी है। शिकायत में निवासियों ने बीपीटीपी के कर्मचारियों पर सोसाइटी की महिलाओं और बुजुर्गों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीपीटीपी पार्क सरीन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2023 में जिला उपायुक्त निशांत यादव द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। मीटिंग में शहर की 23 सोसाइटियों में स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के आदेश दिए गए थे। बीपीटीपी पार्क सरीन सोसाइटी इन्हीं 23 सोसाइटियों में से एक है। उपायुक्त की तरफ से 38 लाख रुपये में स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के निर्देश दिए गए थे। स्ट्रक्चरल ऑडिट का खर्चा बिल्डर और आरडब्ल्यूए दोनों को समान रूप से वहन करने के भी आदेश दिए गए थे, परंतु सोसाइटी की आरडब्ल्यूए यह खर्चा वहन करने में असमर्थ रही, ऐसे में बिल्डर को स्ट्रक्चरल ऑडिट का खर्च वहन करने के आदेश दिए गए। बिल्डर की ओर से जुलाई 2023 में स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए टावर और बेसमेंट के सैंपल लिए गए। बिल्डर द्वारा लिए गए सैंपल का परिणाम आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ सांझा नहीं किया गया।आरडब्ल्यूए की तरफ से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की पहल की गई। स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए आरडब्ल्यूए ने एक एजेंसी को हायर किया। एजेंसी को 26 फरवरी 2024 को बेसमेंट और टावर के सैंपल एकत्रित करने थे। जब सोसाइटी में एजेंसी सैंपल लेने पहुंची तो बिल्डर कर्मचारियों द्वारा एजेंसी के कर्मचारियों को रोका गया और सोसाइटी की महिलाओं और बुजुर्गों से दुर्व्यवहार भी किया गया। सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें