फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिल्डर ने की सड़क बंद, विंटर हिल्स सोसाइटी के लोग पेरशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर- 77 स्थित विंटर हिल्स सोसाइटी की तरफ जाने वाली सड़क को एमआर बिल्डर द्वारा शुक्रवार को बंद कर दिया गया। सड़क बंद होने से शुक्रवार रात सोसाइटी के अंदर जाने के लिए सोसाइटीवासी परेशान रहे।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की तरफ जाने वाली सड़क सुरक्षित नहीं है। पुलिस को सड़क खुलवाने के लिए सूचना दी गई। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि इस एमआर बिल्डर द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत जिला उपायुक्त को की गई थी। समस्या का समाधान तो नहीं हो पाया लेकिन बिल्डर ने सोसाइटी की तरफ जाने वाली सड़क बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रजनीश सचदेवा ने बताया कि एमआर पाम हिल्स सोसाइटी द्वारा दीवार बनाने के कारण उनकी सोसाइटी तक जाने वाली सड़क नहीं बची है। इसी कारण से पीएनजी पाइप लाइन डालने का काम भी रोक दिया गया है। सड़क के संबंध में 2019 से लड़ाई लड़ी जा रही है। नगर निगम मानेसर ने अतिक्रमण वाली सड़क को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के भी आदेश दिए परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हट पाया। बृहस्पतिवार को इस संबंध में शिकायत दी गई और शुक्रवार को बिल्डर ने सड़क बंद कर दी। लोगों ने सड़क को जल्द से जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें