फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पत्नी की मौत के मामले में बीएसएफ जवान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसिक प्रताड़ना के आरोप, न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया सिपाही
विज्ञापन

गुरुग्राम। भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंप में पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने सिपाही देवाशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। मृतका की पहचान असम के नौगांव निवासी डिपी बोरा के रूप में हुई है। देवाशीष बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात था। दंपती की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी और दोनों बीएसएफ कैंप के क्वार्टर में रहते थे। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतका ने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। भोंडसी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि शनिवार को देवाशीष को गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें