फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुष्कर्म के दोषी जेठ को दस साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश राहुल बिश्नोई की अदालत ने दो साल पहले जेठ द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी जेठ को दोषी करार देते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई है। कारावास की सजा के साथ 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। थाना भोंडसी पुलिस को 25 मार्च 2022 को पीड़िता ने बताया था कि वह अपने पति के पुश्तैनी घर में करीब एक महीने पहले आई थी। महिला अपनी बेटी के साथ घर की पहली मंजिल पर और नीचे उसके जेठ -जेठानी रहते थे। महिला के पति काम के सिलसिले 10-15 दिन के लिए बाहर चले गए थे। महिला को एक बीमारी थी, जिसके चलते बेहोश हो जाती है। 25 मार्च 2022 की सुबह करीब नौ बजे महिला को बेहोशी से बाहर आने के बाद वारदात के बारे में पता चला। इसी दौरान जेठ ने फिर छेड़छाड़ का प्रयास किया। शोर मचाने पर जेठानी पहली मंजिल पर आई और उसे जेठ को भगाया। पीड़िता ने इस मामले में जेठ के खिलाफ थाना भोंडसी में शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने सबूतों व गवाहों के आधार पर आरोपी जेठ को दोषी करार देते हुए दस साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें